Sunday, March 23, 2008

भज्जी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू श्रंखला के लिए चल रहा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्पिनर हरभजन सिंह का फिटनेस टेस्ट खत्म हो गया है। दोनों को ही फिट घोषित कर दिया गया है।

बेंगलूरु में शुक्रवार को हुए इस फिटनेस टेस्ट में भज्जी को फिट घोषित कर दिया गया। भज्जी को फिट घोषित करने के करीब 40 मिनट बाद धोनी को भी फिट करार दे दिया गया।

दोनों ही खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के लिए फिट करार दे दिए गए हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मैच आगामी 26 मार्च को खेला जाएगा।



युवाओं को आगे लाने और उनको इतनी तवज्जो देने का मतलब क्या यह है कि सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के वनडे कैरियर को खत्म मान लिया जाए?

बीसीसीआई प्रमुख शरद पवार इस सवाल पर डांवाडोल दिखे और उन्होंने खुद को उन्होंने इस विवाद से दूर रखते हुए कहा कि वे चयन मामलों में दखलंदाजी नहीं करते लेकिन उन्होंने माना कि प्रदर्शन तो पैमाना रहा है।

पवार ने साफ किया कि ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में इन सीनियर खिलाड़ियों ने युवाओं को रास्ता देने के लिए खुद को दूर रखा। पवार ने बताया कि सचिन ने मुझसे मुलाकात की थी और कहा था कि उनकी पीढ़ी को ट्वेंटी 20 टीम में न चुने जाने की सलाह मैं चयनकर्ताओं को दूं। सचिन ने कहा था कि इस फॉर्मेट के लिए उनकी पीढ़ी फिट नहीं है इसलिए युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए।

जब पवार से पूछा गया कि गांगुली और द्रविड़ वनडे टीम में लौटेंगे या नहीं तो उनका जवाब था मैं नहीं कह सकता कि वनडे इन खिलाड़ियों के हाथ से छूट चुका है, मैं चयन मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करता हूं। यह पूरी तरह से चयनकर्ताओं का फैसला होता है। हालांकि पवार ने कहा कि यह ट्वेंटी 20 की तरह नहीं है जहां चयनकर्ता युवाओं को मौका देना चाहते थे।

1 comment:

vikas pandey said...

युवाओं को मौका देना अच्छी बात है पर अनुभव को दरकिनार नही किया जा सकता. लिखते रहिए.